UP Board Exam 2023 : इस तरह से ला सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम में अधिक अंक, प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन से छात्रों को मिली ये जानकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षायें (Practical examinations 2023 of the candidates of UP Board Intermediate) 21 जनवरी से शुरू हो जायेंगी। इससे पहले शुक्रवार को जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल सुरेन्द्र तिवारी कार्यालय में स्थापित प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन सेवा  पर परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल से जुड़े सभी सवालों का विषय विशेषज्ञों की ओर सें समाधान किया गया। हेल्पलाइन सेवा की जिम्मेदारी संभाल रहे मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन पर लखनऊ मंडल के अलावा भी अलग-अलग जिलों से छात्रों ने अपने सवालों का समाधान जाना। विज्ञान के तीनों विषयों के छात्रों के सवालों का जवाब डॉ दिनेश कुमार, डॉ अरविन्द वर्मा जीव विज्ञान के लिए, डॉ रेशमा सिंह ने अपनी ओर से अच्छे नंबर लाने के टिप्स दिए। 

छात्रों ने इन सवालों के जाने जवाब
- परीक्षा में कितने प्रयोग करने होंगे?
- उत्तर पुस्तिका में क्या-क्या लिखना होगा ?
- प्रत्येक प्रश्न कितने अंकों का होगा ?
- मौखिकी के लिए कैसे तैयारी करें ?
- चार्ट में क्या-क्या बनाना होगा ?
- प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लायें ?

रसायन विज्ञान के लिए डॉ. दिनेश कुमार ने दिए ये टिप्स 
- प्रयोगशाला में अभिकर्मक तथा ज्वलनशील पदार्थ का सवधानी से  प्रयोगर करें।
- अनुमापन के लिए मोलरता, मोललता, नार्मलता की परीभाषा व सूत्र याद रखें।
- अम्लीय और छारकीय मूलकों में विभेद तथा उनके वर्ग को चिन्हित कर लें। 
-अपनी प्रयोगशाला में कार्बनिक यौगिकों की पहचान करते हुए उनके क्रियात्मक समूह के परीक्षण जरूर पढ़ लें।

भौतिक विज्ञान के लिए डॉ अरविंद कुमार ने दिए ये टिप्स
- खंड क में 6, खंड ख में 6 होते हैं इनमें एक-एक प्रयोग जरूरी है।
- प्रयोगात्मक रिकार्ड में उचित संख्या में प्रयोग लिखे होने चाहिए।
-पर्याप्त संख्या में प्रेक्षण लेने चाहिए।
- परिणाम लिखते समय मानक अवश्य लिखने चाहिए।
- किरण आरेख, तथा परिपय आरेख का अभ्यास करना चाहिए
-प्रयोगों से जुड़े मौखिक प्रश्नों के उत्तरों का अभ्यास जरूरी है।

जीव विज्ञान में डॉ रेशमा सिंह ने दिए टिप्स
-अपनी  प्रैक्टिकल व  प्रोजेक्टर फाइल साथ लें जायेंगे।
- प्रयोगात्म्क परीक्षा के लिए 30 अंक निर्धारित हैं।
-15 अंक बाह्य परीक्षक की ओर से दिए जाते हैं।
- सीट पर छात्र सभी जरूरी समाग्री पहले ही रख लें।
-सभी चरणों के क्रम में  प्रश्ननों के उत्तर लिखें।
-स्पाट की पहचान करना और उनके बारे में लिखना जरूरी है। 

ये भी पढ़े:- पीएम इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 राज्य स्तरीय विज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा देखकर प्रमुख सचिव हुए खुश

संबंधित समाचार