अब महिलाओं को अपने पतियों को हसबैंड कहने में रही दिक्कत, जानें इसके पीछे की वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समाज में आज भी पुरुष महिलाओं से श्रेष्ठ माने जाते हैं। ये बात सिर्फ हम नहीं अंग्रेजी में पति के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द 'हसबैंड' का मतलब कहता है। हसबैंड शब्द को बराबर नहीं माना जा रहा है। बता दें इसे लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी बातें भी हुई थीं। पति को इंग्लिश में हसबैंड कहते हैं, लेकिन अब तक हमने कभी भी ये नहीं सोचा कि आखिर इसका मतलब क्या हो सकता है? इसका अर्थ बताने के साथ ही आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इस शब्द को लेकर इतनी बहस क्यों छिड़ी है। 

ये भी पढे़ं- ठंड में बच्चों के लिए नाश्ते में झटपट बनाएं ओनियन चीज़ सैंडविच, जानें आसान रेसिपी

बता दें कि अब महिलाएं अपने पतियों को हसबैंड नहीं कहना चाह रही हैं। दरअसल, हसबैंड शब्द से अब उन्हें दिक्कत शुरू हो गई है। बता दें इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है अमेरिका में शुरू हुआ फेमिनिस्ट आंदोलन। इसकी शुरुआत हुई थी 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक रिपोर्ट से, जिसमें अमेरिकी नागरिक ऑड्रा फिगेराल्ड ने अपना स्टेटमेंट दिया था। जिसके मुताबिक ऑड्रा अपने पति को हसबैंड नहीं, बल्कि wer कहती हैं। इस शब्द का हिंदी में अर्थ भी पति ही होता है। दरअसल, ऑड्रा एक फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट हैं, जिन्होंने इस आंदोलन की शुरुआत की। ऑड्रा के ये स्टेटमेंट देते ही पूरी दुनिया से लाखों महिलाओं ने इस पर ​अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। ऑड्रा के मुताबिक इसका मुख्य वजह हसबैंड शब्द का मतलब, जो लोगों को सही नहीं लग रहा है। दरअसल, यह काफी मिसोजिनिस्ट या पुरुषवादी मानसिकता का शब्द है। 

बता दें हसबैंड शब्द को लैटिन भाषा से बनाया गया है। इसमें Hus का मतलब घर या हाउस है और BAND शब्द का मतलब जमीन या प्रॉपर्टी से लिया जाता है, जिसका अर्थ है घर का मालिक। इसकी शुरुआत hūsbōndi शब्द से हुई, यानी मकान मालिक और अंग्रेजी में इसे हसबैंड कहा गया। बता दें कि इस शब्द को Husbandry से भी जोड़कर देखा जाता है, जिसका मतलब है पक्षी, पशु, खेत आदि का पालन-पोषण करना। ऐसे में लोग हसबैंड शब्द को पुरुषवादी मानसिकता का मान रहे हैं। इसी वजह से इस शब्द पर इतना बवाल मचा हुआ है। 

ये भी पढे़ं- क्या खाली पेट कॉफी पीने से सेहत को हो सकता है नुकसान?, यहां जानें एक्सपर्ट की राय