Big News:अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की राजधानी के गोमतीनगर इलाके में हुई हत्या की साजिश के आरोपी जौनपुर से बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आज राजधानी में CJM कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद 25 -25 हजार के दो निजी मुचलकों पर उनकी जमानत मंजूर कर दी गयी है। सूत्रों के अनुसार बाहुबली पूर्व सांसद ने आज दोपहर को राजधानी के सीजेएम कोर्ट में पूरे लाव-लश्कर के साथ आत्मसमर्पण किया। धनंजय पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या की साजिश में शामिल होने और आरोपियों की मदद करने को लेकर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सरेंडर के बाद उन्हें मुचलके भरने के बाद जमानत मिल गयी है।    

ये भी पढ़ें -Video : गुटखा खाकर कोर्ट में पहुंचा वकील, जज साहब ने कायदे से समझाई फायदे की बात, जुर्माना भी ठोंक दिया 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज