पीलीभीत: रेलवे का लोहा बेचने वाला बर्तन व्यापारी फरार, अब निकलवाया जाएगा गैर जमानती वारंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रेलवे का लोहा बेचने के मामले में कबाड़ी के जेल पहुंचने के बाद भी अभी तक लोहा बेचने वाला बर्तन व्यापारी जुनैद अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। कई दबिशों के बाद भी अभी तक वह नहीं मिला तो अब आरपीएफ इंस्पैक्टर सख्त रुख अपना रहे हैं। अब आरोपी का गैर जमानती वारंट निकलवाया जाएगा। 

घटना शहर की है। एक बर्तन व्यापारी के यहां काम करने वाले किशोर का कहना था कि व्यापारी के भाई ने चोरी छिपे रेलवे का लोहा बेच दिया था। बाद में व्यापारी ने उसके थप्पड़ मार दिया और भाई को बचा गया। शिकायत न होने पर कार्रवायी नहीं हो सकी थी। मामला आरपीएफ कमांडेंट तक पहुंचा तो पड़ताल शुरू हो गई।

फिर आरपीएफ पीलीभीत के इंस्पेक्टर शाहनवाज हुसैन ने मौहल्ला शेर मोहम्मद के कबाड़ी को चार कुंतल वजन की पटरियों संग पकड़ लिया। उसे जेल भेजा जा चुका है। आरपीएफ को पूछताछ में कबाड़ी ने बताया कि लोहा जेपी रोड पर स्थित हाजी जी बर्तन वालों की पुरानी दुकान जिसके मालिक जुनैद है उसने लोहा बेच दिया था।

इसके बाद से आरपीएफ लगातार उसकी तलाश कर रही है। मगर वह मिल नहीं सका है। इंस्पैक्टर आरपीएफ शाहनवाज हुसैन ने बताया कि  बर्तन व्यापारी जुनैद नहीं मिल सका है। उसका गैर जमानती वारंट लिया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गाय का खीश खाने से 20 बच्चों समेत 25 की हुई हालत गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात