SSR Death case: मुंबई ED दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सुशांत सिहं राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चतुर्वेदी से पूछताछ चल रही है। आज रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ सुबह 11.50 बजे प्रवर्तन निदेशालय के सवालों के जबाव देने के लिए मुंबई स्थित दफ्तर पहुंची। सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के …

नई दिल्ली। सुशांत सिहं राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चतुर्वेदी से पूछताछ चल रही है। आज रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ सुबह 11.50 बजे प्रवर्तन निदेशालय के सवालों के जबाव देने के लिए मुंबई स्थित दफ्तर पहुंची। सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के अलावा पैसों की धोखाधड़ी करने के भी आरोपी लगाए हैं, जिसकी जांच ईडी कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पिछले चार घंटे से पूछताछ कर रही है। ईडी ने रिया से पूछताछ के लिए करीब 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है।

ED के ऑफिस से रिया चक्रवर्ती के भाई निकले बाहर
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी है। इस बीच उनके भाई शॉविक चक्रवर्ती  2 घंटे से ज्यादा वहां वक्त बिताने के बाद  ईडी दफ्तर से निकले हैं। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के अलावा शॉविक चक्रवर्ती के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। कहा जा रहा है पेपर लाने के लिए कहा है।

जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती से उनके बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न्स, इनकम सोर्स और बचत के बारे में पूछताछ की गई है। सुशांत ने सितंबर 2019 से जनवरी 2020 के बीच 2 कंपनी बनाई, ईडी ने रिया से उसके बारे में भी डिटेल्स ली। रिया से इन संपत्तियों के दस्तावेज मांगे गए। रिया, उनके पिता और भाई जिन 2 कंपनियों के निदेशक हैं, उनके बारे में पूछताछ की जा रही है।

सुशांत की फाइनेंस मैनेजर श्रुति मोदी भी ईडी ऑफिस पहुंची है। श्रुति को भी ईडी ने आज ही पेश होने का समन भेजा था।

ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मामले में अभिनेत्री का बयान दर्ज करेगी। एजेंसी उससे वित्तीय मामलों और संपत्तियों में निवेश के बारे में सवाल करेगी। साथ ही पिछले एक साल में दिवंगत अभिनेता के बैंक खाते से हुए वित्तीय लेनदेन के बारे में भी पूछताछ करेगी। ईडी ने 31 जुलाई को रिया और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। यह मामला दिवंगत अभिनेता के खाते से कथित रूप से 15 करोड़ रुपये के “संदिग्ध लेनदेन” से संबंधित है।

बता दें कि सुशांत के पिता के.के. सिंह ने 25 जुलाई को पटना में एफआईआर दर्ज की थी। इसमें उन्होंने रिया, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी पर सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने और सुशांत को बंधक बनाने का आरोप लगाया था।

ईडी ने मामले में बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर रिया और उसके परिवार के सदस्यों का नामजद किया है। ईडी ने उन फर्मों के वित्तीय लेनदेन का विवरण भी मांगा है, जिनमें रिया और शोविक डायरेक्टर हैं।

इससे पहले रिया ने ईडी से अनुरोध किया था कि वह सुशांत की मौत के मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में उसकी पूछताछ को फिलहाल टाल दे और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही उससे पूछताछ करे, लेकिन ईडी ने उसके अनुरोध को खारिज कर दिया था। वहीं गुरुवार को सीबीआई ने अभिनेता की मौत के मामले में रिया और उसके परिवार के सदस्यों पर मामला दर्ज किया है।

 

संबंधित समाचार