Breaking News: बहराइच में RLD जिलाध्यक्ष ने लगाया दबंगों पर बैनर फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकदल जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर

बहराइच, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष ने रविवार को लखनऊ मार्ग स्थित क्लीनिक के पास बैनर लगवाया। कुछ देर बाद पहुंचे दबंग ने अपने साथियों के साथ बैनर को फाड़ दिया। साथ ही जिलाध्यक्ष को अपशब्द कहे। जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली देहात के बंजारी मोड़ पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अजीम उल्ला की क्लीनिक का संचालन होता है। उन्होंने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उन्हें पार्टी का दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिस पर उन्होंने लखनऊ मार्ग पर क्लीनिक के पास पार्टी का बड़ा बैनर लगवा दिया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो भी लगी है। रंजिश में धपाली पुरवा निवासी नूर अहमद अपने आठ अन्य साथियों के साथ पहुंचा। बैनर को फाड़ दिया। इसका जिलाध्यक्ष ने विरोध किया तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाल आरके पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - हरदोई: छत पर Work Out कर रहे युवक को बंदरों ने दौड़ाया, घायल की इलाज के दौरान हुई मौत

संबंधित समाचार