प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकप को ट्रक ने मारी टक्कर, पन्द्रह श्रद्धालु घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

अमृत विचार, अयोध्या। संतकबीरनगर जनपद से पिकप से जाकर प्रयागराज स्नान कर वापस लौट रही पिकप को पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के पिपरी टोल प्लाजा के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिस पर सवार लगभग पन्द्रह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं लगभग तीन किलोमीटर लम्बा जाम भी लग गया है।

संतकबीरनगर से एक पिकप पर सवार होकर लगभग दो दर्जन लोग मौनी अमावस्या पर प्रयागराज स्नान करने गये थे। पिकअप रविवार की रात लगभग 10 बजे वापस आ रही थी। जैसे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पिपरी टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी, उस पर महिला व पुरुष सवार थे। जिसमें 15 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही भदरसा पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पूराकलन्दर थाना के प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : रामलला को भगवा ध्वज समर्पित करने इंदौर से पहुंचे एक हजार भक्त

संबंधित समाचार