बदायूं: इस्लामनगर में 10 साल के बालक की हत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 इस्लामनगर, अमृत विचार।  मां के साथ खेत पर गए 10 वर्षीय बालक की हत्या कर शव सड़क किनारे सरसों के खेत में फेंक दिया गया। इस घटना का पता तब चला जब उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने बालक का शव पड़ा देखा। इसका पता लगने पर बिल्सी सीओ सुनील कुमार और प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने मौका मुआयना किया। देर शाम एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने मौका मुआयना किया। परिजनों से बात की। बच्चे के दादा ओमकार की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

इस्लामनर थाना क्षेत्र के ग्राम रफातपुर निवासी नेम सिंह की पत्नी सर्वेश रविवार सुबह अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगाने गई थी। उसके साथ 10 वर्षयी बेटा गुरजीत खेत पर गया था। जहां वह काफी देर तक मां के साथ रहा। दोपहर लगभग एक बजे गुरजीत मां से थोड़ी देर में आने की कहकर चला गया, जिसके बाद नहीं लौटा। मां सर्वेश उसके लौटने का इंतजार कर रही रही थी।

करीब आधे घंटे बाद नेमसिंह के खेत की तरफ से गुजरे ग्रामीणों ने सड़क किनारे सरसों के खेत में गुरजीत का शव पड़ा देखा। इसका पता लने पर गुरजीत के परिजन मौके पर जा पहुंचे। फौरन इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में सीओ बिल्सी और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो वहीं खड़े झुके हुए लिप्टिस के पेड़ पर गुरजीत का लोअर बंधा था। पिता नेमसिंह ने गांव के तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद दादा ओमकार की ओर से गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

प्रधानी की रंजिश में चली गई गुरजीत की जान
गुरजीत की हत्या के पीछे प्रधानी की रंजिश बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। मगर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
बालक गुरजीत के पिता सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रधानी का चुनाव लड़े थे। जिसमें वह दूसरे नंबर पर रहे थे। गांव में कुछ दबंग ने लोगों की पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

जिन लोगों के नाम उस जमीन का पटटा है उनकी नेमसिंह कर रहे हैं। इस मामले की शिकायतें लेकर कई बार अधिकारियों के पास भी जा चुके हैं। इसी बात को लेकर दबंग रंजिश मानने लगे थे। नेम सिंह ने इसी रंजिश चलते बेटे गुरजीत की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

वहीं, मृतक गुरजीत के चाचा बबलू ने बताया कि वह खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घटनास्थल के पास से दो लोगों को जाते देखा, जो गांव के ही रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

परिवार वाले गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृत बालक के दादा ओमकार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का पता चलेगा---सिद्धार्थ वर्मा, एसपीआरए।

संबंधित समाचार