वो अपने चरित्र का दे रहे उदाहरण... Swami Prasad Maurya के बयान पर भड़कीं अपर्णा यादव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान को लेकर सूबे की सियासत में गर्म हो गई है। इसी कड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता अपर्णा यादव ने भी स्वामी के इस बयान नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने चरित्र का उदाहरण दे रहे हैं। सच तो ये है कि उन्होंने रामचरित मानस पढ़ा ही नहीं हैं।

इसके साथ ही अपर्णा यादव ने कहा कि राम भारत का चरित्र है। राम आज भी उतने की महत्वपूर्ण हैं। रामचरित मानस का लगभग हर भाषा में अनुवाद हो चुका है। हजारों वर्षों के बाद भी आज भी कहीं इसका पाठ होता है तो नया जैसा लगता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी राम को सम्मान देते हैं। इतने महत्वपूर्ण ग्रंथ पर टिप्पणी करना गलत है। ये बयान स्वामी प्रसाद की मानसिकता को दर्शाता है।

बता दें कि रामचरितमानस पर बिहार के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देकर विवाद को बढ़ा दिया है। सपा नेता ने कहा, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-रामचरित मानस पर विवादित बयान देकर फंसे स्वामी प्रसाद, लखनऊ में शिकायत दर्ज

संबंधित समाचार