UP Foundation Day : CM योगी आदित्यनाथ ने दी उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई सभी निवासियों को दी है। उन्होंने इस मौके पर ट्वीट कर लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सब अपने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज संकल्प लें। सीएम योगी के आलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनितिक हस्तियों ने भी उत्तर प्रदेश दिवस पर बधाई सन्देश दिए हैं।
आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2023
आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को 'आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों।
