ITI कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी : अडानी और टाटा ग्रुप अब अप्रेंटिस के लिए अधिक युवा लेंगे

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर जिले की निजी कंपनियां इस बार पिछले वर्ष से अधिक आईटीआई पास युवाओं को अप्रेंटिस का मौका देंगी। इनमें अडानी समूह और टाटा समूह की कंपनियां भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन नामी कंपनियों के अलावा एक यूएस की कंपनी भी युवाओं को अप्रेटिस का मौका देंगी। निजी कंपनियों में 2.5 फीसदी से 15 फीसदी तक अप्रेंटिस सीटों की बढ़ोतरी शामिल हैं। 

आईटीआई की ओर से हर साल युवाओं को निजी कंपनियों में अप्रेंटिस का मौका दिया जाता है। फिलहाल आईटीआई की ओर से 2160 युवाओं का प्रवेश विभिन्न ट्रेड में होता है। निजी कंपनियों की ओर से इन युवाओं को अप्रेटिस का ऑफर दिए जाने वाली निजी कंपनियों की बात की जाए तो इनकी संख्या संस्थान में 1016 है। 

इनमें निजी कंपनियों के साथ ही औद्योगिक युनिट और शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं। उधर कई सरकारी व अर्धसरकारी संस्थानों का पंजीयन भी युवाओं को अप्रेंटिस के लिएऑफर दिए जाने के लिए हैं। इन कंपनियों की ओर से जिले के 6 सरकारी व 71 निजी आईटीआई के अलावा अन्य जिलों से आईटीआई पास हुए योग्य युवाओं को भी ऑफर दिया जाता है। इस तरह से इस बार लगभग 2700 युवा ऐसे हैं जो विभिन्न निजी कंपनियों में अप्रेंटिस कर रहे हैं। 

नए सत्र के लिए राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर के अप्रेटिस प्रभारी अजय द्विवेदी ने बताया कि नियम के तहत इस बार निजी कंपनियों को कम से कम 2.5 फीसदी से लेकर 15 फीसदी तक पिछली बार की तुलना में अधिक युवाओं को अप्रेंटिस कराना है। इसलिए संस्थान में पंजीकृत कंपनियों को इस बार खुद की अवश्यकता के अनुसार पिछली से अधिक युवाओं को अप्रेंटिस के लिए चयन करना होगा। इससे अधिक युवाओं को शुरुआती मौके मिल सकेंगे।

बड़ी कंपनियां दे रही मौका

युवाओं को मौका देने वाली यदि बड़ी कंपनियों की बात की जाए तो उनमें लोहिया एयरोस्पेस 21 युवा, टाटा मोटर्स में 10 युवा, नवेली पॉवर प्लांट में 15 युवा शामिल हैं। इसी तरह डीएमएसआरडीई में 25 युवा, यूके की कंपनी जॉनसन मेथी केमिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में चार युवा, लोहिया कॉर्प लिमिटेड में 15 युवा व पनकी यूनिट में 9 युवा अप्रेटिस कर रहे हैं। अडानी समूह की बात की जाए तो यह समूह पीएलआर सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए इस बार 77 युवाओं को अप्रेटिस करा रहा है।

संबंधित समाचार