मोरबी हादसा: नगर पालिका ने नोटिस का जवाब देने के लिए मांगे दस्तावेज 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

मोरबी। मोरबी नगर पालिका ने गुजरात सरकार से अपील की है कि कस्बे में कुछ महीने पहले एक पुल गिरने की घटना की तफ्तीश के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों को लौटा दिया जाए ताकि वह सरकार के कारण-बताओ नोटिस का जवाब दे सके। सरकार ने नोटिस में पूछा है कि पुल हादसे को लेकर नगर पालिका को भंग क्यों नहीं कर देना चाहिए। इस दुर्घटना में 135 लोगों की जान चली गयी थी।

ये भी पढ़ें - Video : स्पाइसजेट की फ्लाइट में एयरहोस्टेस से बदसलूकी, पैसेंजर की गिरफ्तारी पर मुसाफिरों ने जताया ऐतराज

नगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि सभी दस्तावेज सरकार द्वारा नियुक्त एसआईटी के पास हैं और नगर निकाय के पास कोई कागज नहीं है। मोरबी में मच्छू नदी पर बना ब्रिटिश काल का झूलता हुआ पुल 30 अक्टूबर, 2022 को गिर गया था। इस मामले में राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह मोरबी हादसे में कारण-बताओ नोटिस जारी किया था और पूछा था कि जिम्मेदारी निभा नहीं पाने के कारण नगर पालिका को भंग क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

राज्य के शहरी विकास विभाग ने नोटिस में नगर पालिका को 25 जनवरी तक लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। मोरबी नगर पालिका के साथ हुए समझौते के अनुसार पुल का संचालन और देखरेख ओरेवा समूह कर रहा था। मोरबी नगर पालिका ने सोमवार को एक बैठक में प्रस्ताव पारित किया जिसमें सरकार से उसकी एसआईटी द्वारा जब्त दस्तावेज वापस करने का अनुरोध किया गया है। बैठक के बाद नगर पालिका के उपाध्यक्ष जयराज सिंह जडेजा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी और कहा कि सरकार के कारण-बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए दस्तावेज जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पूरे 10 साल बाद मिलेगा महापौर  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा यू-टर्न! भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार, ICC की सख्ती और दोस्त देशों के दबाव ने बदला रुख