Breaking News: बहराइच में 2:29 बजे आए भूकंप के झटके, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच में मंगलवार को दोपहर बाद 2:29 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल का चीन बॉर्डर बताया जा रहा है। लगभग 6 सेकंड तक झटके महसूस किए गए।

बहराइच में मंगलवार दोपहर बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी 2:29 बजे अचानक  धरती हिलने लगी। घर में बैठे लोगों को पहले तो लगा कि उन्हें चक्कर आ रहा है लेकिन कुछ देर बाद जब पुनः झटके महसूस हुए तो लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर की ओर भागे। हालांकि भूकंप के झटके का एहसास मुश्किल से 6 सेकंड ही हुआ। लेकिन 6 सेकंड में 2 बार धरती के थरथराने से लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक लोग दहशत ज्यादा रहे। अभी तक जिले में कहीं से भी भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है लेकिन भूकंप का केंद्र बिंदु पड़ोसी राष्ट्र नेपाल का चीन बॉर्डर बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई है।

ये भी पढ़ें - Breaking News: लखनऊ में कुछ सेकंड के लिए महसूस किये गए भूकंप के झटके

संबंधित समाचार