सुल्तानपुर: डेढ़ किमी में विशाल तो 200 मीटर में चांद बाबू रहे प्रथम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को समाप्त हुई। अंतिम दिन विद्यार्थियों के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।1500 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के विशाल कश्यप प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष के राज सिंह यादव द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष के असेन्द्र मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। 

200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के चांद बाबू प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के नसीमुद्दीन द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष के राज सिंह यादव तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता छात्र वर्ग में बीएड प्रथम वर्ष के आलोक कुमार शर्मा प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के नारेन्द्र द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष के कुणाल वर्मा तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में बीकाम तृतीय वर्ष की आयुषी मौर्य प्रथम , बीकाम प्रथम वर्ष की संध्या द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की आभा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के पंकज कुमार कनौजिया प्रथम ,बीएड प्रथम वर्ष के आलोक कुमार शर्मा द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष के विशाल कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस में बीए तृतीय वर्ष के आशीष शुक्ल, दीपक यादव, नदीम खान व नारेन्द्र की टीम को पहला, बीएड के शेषनाथ मिश्र, आलोक कुमार शर्मा बीए के विशाल कश्यप व नसीमुद्दीन की टीम को दूसरा तथा बीएससी के रंजीत निषाद बीए के नाथाराम गौड़,सचिन शर्मा व निखिल की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

Image Amrit Vichar(8)

गोला फेंक के तृतीय श्रेणी कर्मचारी वर्ग में विजय बहादुर सिंह प्रथम , आदित्य द्वितीय तथा अभिषेक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्राध्यापक ( पुरुष 45 वर्ष से ऊपर ) वर्ग में प्रोफेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी द्वितीय तथा पूर्व प्राचार्य प्रो. एमपी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्राध्यापक 45 वर्ष से नीचे वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.बृजेश सिंह प्रथम, डॉ. करुणवीर सिंह द्वितीय तथा डॉ अमित तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।

महिला प्राध्यापक श्रेणी में एसोसिएट प्रो. डॉ रंजना पटेल प्रथम, डॉ. प्रीति प्रकाश द्वितीय तथा डॉ. अंजना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। प्राध्यापकों की रस्साकसी प्रतियोगिता का उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया जिसमें पुरुष वर्ग में प्रोफेसर एमपी सिंह की टीम विजेता व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विवेक सिंह की टीम उप विजेता रही। महिला वर्ग में प्रोफेसर निशा सिंह की टीम विजेता व बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह की टीम उप विजेता रही। 

निर्णायक मंडल में प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ.आलोक वर्मा, एथलेटिक्स कोच सर्वेश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि तथा विजय बहादुर सिंह शामिल रहे। क्रीड़ा सचिव बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थान प्राप्त सभी खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक सुरेन्द्र नाथ सिंह, पूर्व प्रबंध एडवोकेट बजरंग बहादुर सिंह, प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी आदि रहे। 

यह भी पढ़ें:-UP Board Exam: पांच जोन में बांटा गया सुल्तानपुर, लगाए गए मजिस्ट्रेट, नकलविहीन परीक्षा कराने का पुख्ता इंतजाम

संबंधित समाचार