शाहजहांपुर: चमकनीगाड़ीपुरा में दो पक्षों में झड़प, फायरिंग से दहशत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में मामूली बात पर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। उसके बाद पथराव हुआ फिर फायरिंग। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो फायरिंग करने वाले भाग गए। तब फिर पुलिस …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में मामूली बात पर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। उसके बाद पथराव हुआ फिर फायरिंग। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो फायरिंग करने वाले भाग गए। तब फिर पुलिस लौट गई। इसके बाद फिर से झगड़ा हो गया। तब फिर पुलिस मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर दी है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी रामसरन सक्सेना उर्फ पांडे ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था, पास में ही मिठाई की दुकान चला रहे गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी रामभरोसे ने उसके ऊपर कुल्ला कर दिया। जब उसने विरोध किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गया और धमकी देने लगा कि तुझे मकान में नहीं रहने दूंगा।
तूझे अभी ठीक करता हूं, यह कहकर वह चला गया। करीब 20 मिनट बाद अपने दो बेटों व एक साथी के साथ तमंचा लेकर आ गया और उसका दरवाजा पीटने लगे। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, तभी उन लोगों ने हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने कई राउंड फायर किए। इससे वह घबरा गया और जान बचाने के लिए घर में जाकर छिप गया।
जब उसकी जान बची। आरोप है कि इसके बाद भी उन लोगों ने सड़क से उठाकर ईट- पत्थर उसकी छत पर फेंके। वहीं रामभरोसे ने बताया कि वह अपनी मिठाई की दुकान पर बैठा था, एक ग्राहक दुकान से सामान खरीद था। वहीं उसकी साइकिल खड़ी थी। साइकिल को लेकर रामसरन उर्फ पांडे ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर उसने हाथ में लोहे की राॅड मार दी। आरोप है कि रामसरन ने तमंचे से कई फायर किए। उसने भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिल गई। मामले जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
