अयोध्या: पूरा बाजार क्षेत्र में दिखाई दिया गिद्ध जैसा पक्षी, बना कौतूहल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्र में गिद्ध प्रजाति जैसा पक्षी दिखना लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मामले की जानकारी वन विभाग दी जाती, इसे पहले ही पक्षी उड़ गया। गाजीपुर माझा निवासी विक्रम चौहान ने बताया कि गुरुवार को दूसरी पहर करीब तीन बजे घर के पीछे स्थित एक पेड़ पर गिद्ध प्रजाति जैसा पक्षी दिखाई दिया। 

उस पक्षी को देखकर अन्य पक्षी तेजी से आवाज करने लगे, वहीं खेल रहे गांव के बच्चे भी पक्षियों की आवाज सुनी और लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गांव के ही शिव प्रसाद चौहान, अनिल चौहान, घनश्याम चौहान, सूरज चौहान व रमेश चौहान ने गिद्ध जैसा पक्षी देखकर प्रधान धर्मेंद्र चौहान को सूचित किया। 

क्षेत्र में गिद्ध जैसा पक्षी दिखने को लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चा है। प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी जाती, इससे पहले ही पक्षी उड़ गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: वसंत पंचमी पर मंदिरों में भगवान को अर्पित किये अबीर गुलाल

संबंधित समाचार