बहराइच: पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी के पुस्तक का विमोचन करेंगे केरल के राज्यपाल
बहराइच, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'आजादी के बाद बहराइच की राजनीतिक यात्रा' का विमोचन 5 फरवरी को होगा। मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रहेंगे।
पूर्व मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा लिखित 'आजादी के बाद बहराइच की राजनीतिक यात्रा' पुस्तक विमोचन के लिए तैयार है। पूर्व मंत्री ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को शाम 5:00 बजे शहर के मधुबन पैलेस माधव रेती में विमोचन समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा।
मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पुस्तक का विमोचन करेंगे। पूर्व मंत्री ने बताया कि पुस्तक में आजादी के बाद से अब तक बहराइच के राजनीतिक हालात का चित्रण करते हुए विकास की स्थिति बयां की गई है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रशस्ति-पत्र, मेडल, चेक व टैबलेट
