बरेली: ससुराल में हैवानियत...सास ने गर्म चाकू तो पति ने सिगरेट से दागा, पीड़ित ने लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में दहेज के लिए पति और सास ने मिलकर महिला के हाथ में गर्म चाकू से दाग कर कई जख्म दिए। इतने से मन नहीं भरा तो पति ने जलती हुई सिगरेट से भी उसे दागा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

कांकरटोला निवासी अमरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति हैदर अली और सास तब्बसुम उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। दोनों ने उसके हाथ में गर्म चाकू से कई बार दाग कर जख्म दिए। हैरानी की बात यह है कि उसके पति ने जलती हुई सिगरेट से उसके शरीर में कई बार दागा। पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे पहले भी उसकी कई बार पिटाई कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: भरोसे को मिला धोखा...नशीला हलवा खिलाकर मकान मालिक को लूटा

संबंधित समाचार