बरेली: चोरी के बाद मकान में लगाई आग, लाखों का माल जलकर खाक
अमृत विचार, बरेली। शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। शुक्रवार को दिन में चोरों ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया इतना ही नहीं चोर मकान में आग लगाकर फरार हो गये जिससे मकान …
अमृत विचार, बरेली। शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। शुक्रवार को दिन में चोरों ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया इतना ही नहीं चोर मकान में आग लगाकर फरार हो गये जिससे मकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में घटना को अंजाम दिया गया। वापस आने पर शनिवार को उसे चोरी के बारे में पता चला।
पूरा मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी का है जहां राम किशोर के मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और मकान में रखे कीमती जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
