Route Diversion In Kanpur: शिक्षक एवं स्न्नातक चुनाव को लेकर हुआ रूट डायवर्जन, यहां जा रहे है तो हो जाएं सावधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Route Diversion In Kanpur कानपुर में शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर रूट डायवर्जन।

Route Diversion In Kanpur कानपुर में शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर रूट डायवर्जन बदला। इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

कानपुर, अमृत विचार। Route Diversion In Kanpur शिक्षक एवं स्नातक चुनाव वर्ष 2023 के दृष्टिगत कल दिनांक 29 जनवरी 2023 सोमवार को पोलिंग पार्टियां राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांडू नगर से रवाना होंगी यातायात को दृष्टिगत रखते हुए निम्न डायवर्जन प्लान लागू किए गए हैं।

1) डबल पुलिया से आने वाला यातायात देवकी चौराहे से दाहिने पालीवाल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा ऐसे वाहन देवकी चौराहे से सीधे गुटैया क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

2) गुटैया क्रॉसिंग से आने वाला यातायात रेव मोती से बाए आरटीओ कार्यालय होते हुए नरेंद्र मोहन सेतु की तरफ नहीं जा सकेंगे केवल मतदान कर्मी एवं पुलिस प्रशासन तथा एम्बुलेंस को छोड़कर शेष वाहन रेव मोती से सीधे देवकी चौराहा होते हुए डबल पुलिया की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

संबंधित समाचार