कल होगा इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव, पोलिंग पार्टियां रवाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कल संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए आज शाम को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की। संगम सभागार में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए उन्होंने मतदान कर्मियों को निर्देशित किया। 

बताते चलें कि मतदान के लिए जनपद में कुल 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 21 ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 16 हजार से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि मतदान की पूरी तैयारी की जा चुकी है। मतदान स्थल के 109 मीटर की परिधि में फोन, कार्डलेस, फोन, वायरलेस आदि का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : 70 हजार रुपए महीने पर सरकार देगी नौकरी, बिना परीक्षा होगा चयन 

संबंधित समाचार