बरेली : स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, नौ जिलों के 1.72 लाख वोटर देंगे वोट

बरेली : स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, नौ जिलों के 1.72 लाख वोटर देंगे वोट

बरेली, अमृत विचार। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह 8 बजे से बरेली-मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक एमएलसी के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 4 बजे बजे तक चलेगा। 2 फरवरी को मतगणना होगी।  






9 जिलों में होने वाले चुनाव में बरेली में 24, 246 कुल मतदाता है, वही बदायूं में 14,748, शाहजहाँपुर में 13,320, पीलीभीत में 8,827, रामपुर में 12,248, अमरोहा जेपी नगर   में 22,777, बिजनौर  में 30,649 मुरादाबाद में  30,324 संभल में 12,838 मतदाता हैं।

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में एमएलसी की सीट पर सपा-भाजपा का कड़ा मुकाबला है। मतदाताओं ने बताया कि वोट करना हमारा अधिकार है। हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए।



WhatsApp Image 2023-01-30 at 10.08.06 AM

इस चुनाव के लिए मंडल के शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले में 109 मतदान केंद्रों पर 61 हजार 321 मतदाता वोट डालकर नए एमएलसी का चुनाव करेंगे। मंडल में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र बरेली में हैं जहां 24 हजार 296 मतदाता वोट डालेंगे।



शाहजहांपुर में 32 केंद्रों पर 13 हजार 322 वोटर मतदान करेंगे। बदायूं में 14 हजार 748 वोटर 28 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। बरेली में सबसे ज्यादा 1180 वोटर सूरजभान डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

बरेली में सूरजभान डिग्री कॉलेज राजेंद्रनगर बूथ पर मॉडल टाउन, इंदिरानगर, आईवीआरआई, कंजादासपुर जनकपुरी, भूड़, कानूनगोयान, बजरिया पूरनमल, शाहाबाद, नई बस्ती वार्ड के 1180 मतदाता वोट डालेंगे। आजमनगर, फाल्तूनगंज, सिकलापुर वार्ड के 88 और भोजीपुरा ब्लॉक कार्यालय में नगर पंचायत धौराटांडा, भोजीपुरा क्षेत्र पंचायत में 1177 वोटर है। बरेली के 36 बूथों पर 8495 महिलाएं और 1580 पुरुषों समेत 24 हजार 296 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इतने वोटर हैं नौ जनपदों में
जनपद         कुल वोटर          पुरुष       महिला
बरेली           24296             15801      8495
पीलीभीत       8955               5929       3026
शाहजहांपुर   13322              8774       4548
बदायूं           14748             9920        4828
रामपुर         12248              721         4957
बिजनौर        30652             18378      12274
मुरादाबाद     32098             19136      12962
अमरोहा       22797             14451        8346
संभल          13181              8256         4925
कुल            172297            107936     64361

ये भी पढ़ें : बरेली: आज स्नातक एमएलसी का चुनाव करेंगे नौ जिलों के 1.72 लाख वोटर