
बरेली: आज स्नातक एमएलसी का चुनाव करेंगे नौ जिलों के 1.72 लाख वोटर
साजोसामान के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, बरेली के 36 केंद्रों पर 24 हजार मतदाता डालेंगे वोट
बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक एमएलसी के चुनाव के लिए सोमवार को नौ जिलों में 245 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 72 हजार 297 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार को साजोसामान के साथ पाेलिंग पार्टियां चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों पर रवाना हो गईं। सोमवार को मतदान के बाद दो फरवरी को मतगणना होगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: हूटर बजाती गाड़ियों में जमीन कब्जाने पहुंचा सपा नेता, सात लोगों पर दर्ज FIR
इस चुनाव के लिए मंडल के शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले में 109 मतदान केंद्रों पर 61 हजार 321 मतदाता वोट डालकर नए एमएलसी का चुनाव करेंगे। मंडल में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र बरेली में हैं जहां 24 हजार 296 मतदाता वोट डालेंगे। शाहजहांपुर में 32 केंद्रों पर 13 हजार 322 वोटर मतदान करेंगे। बदायूं में 14 हजार 748 वोटर 28 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। बरेली में सबसे ज्यादा 1180 वोटर सूरजभान डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।
बरेली में सूरजभान डिग्री कॉलेज राजेंद्रनगर बूथ पर मॉडल टाउन, इंदिरानगर, आईवीआरआई, कंजादासपुर जनकपुरी, भूड़, कानूनगोयान, बजरिया पूरनमल, शाहाबाद, नई बस्ती वार्ड के 1180 मतदाता वोट डालेंगे। आजमनगर, फाल्तूनगंज, सिकलापुर वार्ड के 88 और भोजीपुरा ब्लॉक कार्यालय में नगर पंचायत धौराटांडा, भोजीपुरा क्षेत्र पंचायत में 1177 वोटर है। बरेली के 36 बूथों पर 8495 महिलाएं और 1580 पुरुषों समेत 24 हजार 296 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पीलीभीत में 13 बूथों पर 8955 वोटर डालेंगे वोट
बरेली।पीलीभीत में स्नातक चुनाव के लिए सबसे कम वोटर शारदापार के संपूर्ण क्षेत्र में है। यहां मात्र 36 वोटर ही एमएलसीह चुनाव के वोटर हैं। जबकि सबसे ज्यादा 1315 वोटर पूरनपुर तहसील कार्यालय बूथ पर पूरनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के हैं। जिले में 936 वोटर बिलसंडा ब्लाक कार्यालय केन्द्र पर है। दूसरे नंबर के इस केन्द्र पर बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के वोटर हैं। पूरनपुर तहसील कार्यालय केन्द्र पर 924 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 5929 पुरुष और 3026 महिला वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पीलीभीत में 8955 वोटर हैं।
शाहजहांपुर के पुवायां में सिर्फ एक महिला वोटर
शाहजहांपुर के पुवायां तहसील कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर नगर और क्षेत्र पंचायत के 246 वोटर हैं। इनमें सिर्फ एक महिला वोटर हैं। शेष 245 पुरुष हैं। कांट क्षेत्र पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र में सबसे ज्यादा 856 वोटर हैं। जिले में यहीं सबसे ज्यादा वोटर हैं जबकि तिलहर तहसील कार्यालय केंद्र पर क्षेत्र और नगर पालिका परिषद के पूरा क्षेत्र और मदनापुर का आंशिक भाग मिलाकर 803 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निगम शाहजहांपुर के पांच बूथों पर मात्र 1663 वोटर हैं। जिले के 32 मतदान केंद्रों पर 13 हजार 322 वोटर हैं। इनमें 8774 पुरुष और 4548 महिला वोटर हैं।
बदायूं के 28 बूथों पर 14 हजार 748 वोटर डालेंगे वोट
बदायूं के 28 बूथों पर 9920 पुरुष और 4828 महिला वोटर वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा नगर पालिका उझानी कार्यालय में नगर पंचायत और क्षेत्र पंचायत उझानी और नगर पंचायत कछला केंद्र में 935 पुरुष, 455 महिला वोटर मत का प्रयोग करेंगे। इस केंद्र पर 1390 वोटर हैं। सबसे कम वोटर जीआईसी के कमरा नंबर 1 में हैं। यहां 8 वार्डाें में 154 वोटर हैं। इनमें 91 पुरुष और 63 महिला हैं। जीआईसी के कमरा नंबर 5 में आठ वार्डाें में 272 वोटर हैं।
इतने वोटर हैं नौ जनपदों में
जनपद कुल वोटर पुरुष महिला
बरेली 24296 15801 8495
पीलीभीत 8955 5929 3026
शाहजहांपुर 13322 8774 4548
बदायूं 14748 9920 4828
रामपुर 12248 721 4957
बिजनौर 30652 18378 12274
मुरादाबाद 32098 19136 12962
अमरोहा 22797 14451 8346
संभल 13181 8256 4925
कुल 172297 107936 64361
यह भी पढ़ें- बरेली: शादी में नहीं मिले 50 लाख रुपए तो घर से निकाला, पीड़ित ने लगाई गुहार
Comment List