MLC Election : Kanpur में स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान शुरू, अरुण पाठक ने मत का किया प्रयोग
MLC Election कानपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर चल रहा मतदान।
MLC Election कानपुर में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अरुण पाठक और सांसद सत्यदेव पचौरी ने अपने बूथ में जाकर मतदान किया।
कानपुर, अमृत विचार। MLC Election स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव जिले में स्नातक, शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान चल रहा। स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अरुण पाठक ने अपने बूथ में जाकर मतदान किया। स्नातक एमएलसी के लिए 207449 मतदाता मतदान करेंगे। शिक्षक एमएलसी के लिए 20 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। बैलट पेपर से वोट डाले जा रहे। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए। मतदान केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा है। सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों की निगरानी हो रही।
10 बजे के बाद बढ़ी वोटिंग
स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में सुबह 10 बजे के बाद वोटिंग में एक दम उछाल आया है। दो घण्टे के इस मतदान में स्नातक में जहां 15 तो वहीं शिक्षक मतदाताओं के प्रतिशत में 10 प्रतिशत की तेजी आई। सुबह 10 बजे तक स्नातक में 4.92, जबकि दोपहर 12 बजे तक 14.47 प्रतिशत मतदान रहा। वहीं शिक्षक में सुबह 10 बजे तक 7.65 व दोपहर 12 बजे तक 22.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
बीजेपी की तरफ से स्नातक एमएलसी सीट पर चुनावी ताल ठोक रहे हैं अरुण पाठक ने आज सनातन धर्म बालिका विद्यालय पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अरुण पाठक ने दावा किया कि वह अपनी सीट पर इस बार ना सिर्फ जीत दर्ज करने जा रहे हैं बल्कि रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के इस दावे को खारिज किया जिसमें बैलेट पेपर से हो रहे चुनाव में सपा ने अपनी जीत का दावा किया था कि बीजेपी evm में जीतती है और पोस्टर बैलेट में नहीं। अरुण पाठक ने दावा किया कि इन चुनावों में बीजेपी की ही जीत होने जा रही है।
– 12 बजे तक मतदान का स्नातक 14.80 प्रतिशत और शिक्षक 25.27 प्रतिशत वोटिंग हुई।
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू
फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान। बीजेपी, सपा सहित 10 प्रत्यासी मैदान उतरे। जिले के कुल 14 केंद्रों में डाले जा रहे वोट। 3252 शिक्षक मतदाता वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। मतदान स्थल के बाहर भारी फोर्स मौजूद। जिले में 10 बजे तक 4.87 फीसदी हुआ मतदान। फतेहपुर में 2 बजे तक 66.16 % प्रतिशत मतदान हुआ।
मंडलीय मंत्री सहित सात शिक्षक नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
बांदा। मतदान के दिन चुनाव प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के एमएलसी प्रत्याशी सुरेश त्रिपाठी के सात समर्थक शिक्षक नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
प्रयागराज झांसी शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मतदान करने के बाद मिथलेश कुमार पाण्डेय मंडलीय मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ),जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी,मंगल प्रसाद,जिला मंत्री रामचन्द्र सोनकर,रणविजय सिंह,रमेशचंद्र जी को नजरबंद कर दिया गया। शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मतदान प्रभावित करने की आशंका को लेकर नज़रबंद किया गया है।
