भारत का नया इतिहास बनाएगी भारत जोड़ो यात्रा: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के आज समापन पर पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि लगभग चार हजार किलोमीटर की ये यात्रा भारत के नए इतिहास का निर्माण करेगी।

ये भी पढ़ें- ममता ने जमीन का दस्तावेज आमर्त्य सेन को सौंपा, बताया अनाधिकृत कब्जे के दावे को आधारहीन 

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक, हिंद महासागर से हिमालय तक, मूसलाधार बारिश से हिमपात तक, दूरदराज के गांवों से लेकर महानगरों तक, गांधी ने चार हजार किलोमीटर से अधिक की जो भारत जोड़ो यात्रा की है, वह भारत के नए इतिहास का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भारत जिसमें हमारी पांच हजार साल की संस्कृति पुष्पित और पल्लवित होगी, जिसमें नौजवानों के लिए भविष्य का सपना होगा, पूरा भारत हृदय से एक होगा और विश्व में अपना स्थान हासिल करेगा। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने न्यायालय से कहा- नफरती भाषणों के मामले की जांच ‘लगभग’ पूरी

 

संबंधित समाचार