बजट सत्र 2023 : PM Modi बोले- आज राष्ट्रपति मुर्मू का पहला अभिभाषण, यह नारी सम्मान का अवसर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र 2023 के शुरू होने से पहले मंगलवार को कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।
PM मोदी ने कहा, आज के वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट के तरफ ना सिर्फ भारत का बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। डामाडोल विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत की जनता की आशाओं आकांक्षाओं को पूरा करेगा ही लेकिन विश्व जो आशा की किरण को और प्रकाश में लाएगा आए।
PM मोदी ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि निर्मला जी इन अपेक्षाओं को पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगी। BJP के नेतृत्व में NDA का एक ही लक्ष्य रहा है इंडिया फर्स्ट सिटीजन फर्स्ट। मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ बहुत बारीकी से अध्यन करके सदन में अपनी बात रखेंगे।
आज राष्ट्रपति जी संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने जा रही हैं।
— BJP (@BJP4India) January 31, 2023
ये नारी सम्मान का भी अवसर है और दूर-सुदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाली हमारी महान आदिवासी परंपरा के सम्मान का भी अवसर है।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/QsmKL2BbR8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। श्री मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए आज कहा कि आज एक अहम अवसर है। भारते के वर्तमान राष्ट्रपति की आज पहली बार संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी। आज नारी सम्मान का भी अवसर है। दूर सुदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासियों के सम्मान का समय है। आज न केवल सांसदो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का पल है कि भारत के राष्ट्रपति का आज पहला संबोधन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण है, सभी सांसदों की तरफ से उमंग, उत्साह और ऊर्जा से भरा यह पल हो। मुझे विश्वास है कि सभी सांसद इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं। वह कल आम बजट लेकर संसद में आएंगी। आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। विश्व की डंवाडोल आर्थिक परिस्तिथि में बजट भारत के सामान्य लोगों की आशा को पूरा करने का प्रयास करेगा।
मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री इन आशाओं को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बजट सत्र में भी तकरार भी रहेगी लेकिन तक़रीर भी तो होनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ, बहुत अध्ययन करके सदन में अपनी बात रखेंगे। मुझे आशा है सदन देश की नीति निर्धारण में बहुत ही अच्छी तरह से चर्चा करके अमृत निकालेगा।
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें होंगी।
PM Shri @narendramodi's remarks ahead of the Budget Session 2023 in Parliament. https://t.co/bsNpHxyQGj
— BJP (@BJP4India) January 31, 2023
उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति संसद में पहली बार जॉइंट सेशन को संबोधित करेंगे। इस सदन में तकरार तो होगी ही, तकरीर भी होनी चाहिए। विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आया है। हम बहुत अच्छी तरह मंथन करके देश के लिए अमृत निकालेंगे। हमारे देश के बजट में विश्व की नजर है। हमारे देश की ओर दुनिया आशा से देख रही है। हमार लक्ष्य देश पहले-देशवासी पहले होना चाहिए।
बता दें 1 फरवरी यानी कल संसद में आम बजट पेश किया जाएगा। यह मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है। मोदी सरकार साल 2014 से अब तक कुल 9 बजट पेश कर चुकी है। इस साल 10वां बजट पेश करने जा रही है।
इससे पहले सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में 27 दलों के 37 नेता मौजूद रहे। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बैठक अच्छी रही। हम सदन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग चाहते हैं। हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में कांग्रेस और सपा के नेता मौजूद नहीं थे। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने लेटर लिखकर बता दिया था कि वे मौसम के चलते कश्मीर में फंसे हैं, इसलिए उनके नेता नहीं आ सकते हैं। पार्टी से 31 जनवरी को अलग से चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें : IMF ने वर्ष 2023 के लिए भारत की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का जताया अनुमान
