आम आदमी पार्टी ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का बहिष्कार 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति का अभिभाषण मोदी सरकार के झूठे वादों और झूठे दावों का पुलिंदा होता है। इसमें राष्ट्रपति के अपने एक शब्द नहीं होते हैं।

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, इसलिये आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा, मोदी जी जवाब दो। आपके मित्र अडानी ने देश के करोड़ों लोगों का एलआईसी, एसबीआई में जमा लाखों करोड़ लूट लिया है।

कहाँ है आपकी ईडी, सीबीआई, सेबी, आईटी? उसने आपके मित्र पर क्या कार्रवाई की? जवाब दो। आप राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अडानी की लूट पर जवाब माँगेगी। 

ये भी पढ़ें : देश की सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता 2025 तक 95 हजार मेगावॉट होगी : रिपोर्ट 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ranji Semi-Finals: इकाना में रोमांचक रहा मुकाबला, राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक के दो विकेट पर 355 रन
औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन, युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर विकल्प
भारत आयेगें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर 
बजट में श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद को 150 करोड़ प्रस्तावित, जिले के आठ धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
फिरोजाबाद को मिलेगी नई वैश्विक पहचान: उत्तर भारत का पहला आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूजियम 80 प्रतिशत तैयार