बरेली: मंडी से बाहर निकलते ही 10 रुपये महंगा हो रहा आलू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इन दिनों फुटकर बाजार में आलू की कीमत 30 से 40 रुपये है, जबकि थोक में आलू 23 से 30 रुपये ही बिक रहा है। लेकिन मंडी से बाहर निकलते ही आलू की कीमत में 10 से 12 रुपये का इजाफा हो जाता है। डेलापीर मंडी में चिप्सोना और 3797 किस्म का आलू …

बरेली,अमृत विचार। इन दिनों फुटकर बाजार में आलू की कीमत 30 से 40 रुपये है, जबकि थोक में आलू 23 से 30 रुपये ही बिक रहा है। लेकिन मंडी से बाहर निकलते ही आलू की कीमत में 10 से 12 रुपये का इजाफा हो जाता है।

डेलापीर मंडी में चिप्सोना और 3797 किस्म का आलू थोक में 23 रुपये और फुटकर में 30 से 35 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। हल्द्वानी का नया आलू भी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है। यह आलू थोक में 30 रुपये और फुटकर में 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आलू की कीमतें 15 से 20 रुपये प्रति किलो ग्राम तक बढ़ गई हैं। हल्द्वानी से आने वाला नया आलू पहले 25 रुपये बिका, फिर 30 रुपये उसका भाव हो गया लेकिन अब 10 रुपये का उछाल लेकर आलू 40 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि दालें, खाद्य तेल, अन्य सब्जियां पहले से ही काफी महंगी है और अब आलू भी 40 रुपये किग्रा तक बिकने से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। अन्य खाद्य पदार्थों पर पहले ही महंगाई बढ़ चुकी है। ऐसे में निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इससे गृहणियां परेशान हैं। रसोई का गणित बिगड़ रहा है। दरअसल, इस बार आलू का भाव शुरू से ही ऊंचा रहा। सर्दी के मौसम में पिछले वर्षों में फुटकर में 10 रुपये किग्रा आलू बिकता रहा है लेकिन इस बार 20 रुपये से नीचे आया ही नहीं है।

“नया आलू पहाड़ी क्षेत्रों से आता है। पहाड़ों पर लगातार बारिश होने की वजह से आवक में कमी आई है।” -विक्की, सब्जी विक्रेता

“मंडी में इस समय हल्द्वानी के नए आलू की मांग बढ़ी है। लोग भी इससे ज्यादा खरीद रहे हैं। यह 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।”
-लतीफ, सब्जी विक्रेता

संबंधित समाचार