शाहजहांपुर: कांग्रेसियों ने बनाई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा, बांटे पर्चे

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक के बाद हाथ जोड़ो अभियान के तहत मुख्य मार्ग पर जनसंपर्क किया और राहुल गांधी के फोटो लगे कैलेंडर और पर्चे बांटे।

कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय राजीव भवन टाउनहॉल पर हुई, जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान प्रदेश सचिव/ जनपद प्रभारी रीसाल अहमद ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे दो माह तक बूथ, ब्लॉक और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेगा। जिसमें हर ब्लॉक, हर विधानसभा पर प्रभारी और सह प्रभारी होगा।

इसके अलावा हर ब्लॉक पर प्रभारी व सह प्रभारी होगा। जोकि पूरे अभियान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा पर चर्चा के साथ उनके पत्र और मोदी सरकार के खिलाफ पम्पलेट घर-घर जाकर बाटेंगे। साथ ही कांग्रेस की नीतियों को बताएंगे। कहा कि निष्क्रीय पदाधिकारियों को जल्द पदमुक्त किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि इस अभियान को सभी पदाधिकारी पूरी लगन व मेहनत से सफल करें। लापरवाही सामने आने पर पदाधिकारी खुदको पार्टी से पदमुक्त समंझे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने किया।

इसके बाद महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने पैदल शहर के विभिन्न मार्गो पर पर्चे वितरित किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खां, रामनाथ बघेला, मुन्ना सिंह नवादा, तनवीर सफदर, कृष्ण विनोद मिश्रा, रईस मियां, मोहिनी सागर, तकवीम हसन, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, अतीत बागी, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद, अजय विक्रम सिंह, इकबाल अंसारी, रउफ खां, बालगोविंद यादव, सईद अंसारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: राज मिस्त्री ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, लोन नही चुका पाने पर था परेशान

संबंधित समाचार