आसाराम को उम्रकैद: शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कहा, भगवान दे रहे दुराचारी को सजा-लाख लाख धन्यवाद

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले की नाबालिग पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी के मामले में आसाराम को सजा दिला चुकी है। अब सूरत की पीड़िता से दुष्कर्म के मामले गांधीनगर की सत्र अदालत ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई तो जिले की रहने वाली पीड़ित किशोरी, उसके पिता और परिवार ने हाथ जोड़कर भगवान का धन्यवाद किया है। पीड़ित बिटिया और उसके पिता ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस दुष्ट, दुराचारी को जिंदगी भर जेल में रहना चाहिए।

गांधीनगर सत्र अदालत के फैसले में आसाराम को सूरत की पीड़िता के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया गया। जिले की पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्हें सोसल मीडिया के माध्यम से पता लगा कि आसाराम को दुष्कर्म के एक और मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सुनकर वह खुशी से झूम उठे। बताते हैं कि उनके मुंह से यही निकला कि भगवान तेरा लाख-लाख शुक्र है। उन्हें बहुत शकून मिला।

बोले, ईश्वर के घर में अंधेर नहीं है। वहां सच्चाई को जिताया जाता है और दुष्टों को सजा दी जाती है। वह और उनका परिवार सच्चाई के रास्ते पर है। पीड़िता के पिता का कहना है कि मुझे कोर्ट पर पहले से विश्वास था कि पापी दुराचारी आसाराम को जेल में ही सड़ना पड़ेगा। आसाराम जेल के अंदर बैठ कर भी उनके खिलाफ साजिश रच रहा है।

वह अपने शिष्यों के जरिए उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा रहा है। पहले उसने जम्मू में झूठा मुकदमा लिखवाया, फिर राजस्थान में अपहरण का मुकदमा लिखवाया, अब दिल्ली की रोहिणी अदालत से चीटिंग के मामले में नोटिस आया है। यह नोटिस आसाराम के समर्थक ने 51 हजार रुपए की चीटिंग का भिजवाया है।

बताते हैं कि उसने मुझे और मेरी पत्नी के साथ ही मेरी साली और रिश्तेदारों को झूठे मुकदमे में फंसाया है। अब इस नोटिस का जवाब मैं अपने वकीलों के जरिए भेजूंगा। इसी तरह वह कभी झूंठा मुकदमा करा देता है तो कभी कोई धमकाने आ जाता है। वह गवाहों को भी नहीं बख्श रहा है। आरोप लगाया है कि आसाराम ने भोला नाथ, अमृत प्रजापति की हत्या करवा दी।

शाहजहांपुर का यह है मामला
जिले की नाबालिग किशोरी ने वर्ष 2013 में आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में अदालत ने वर्ष 2018 में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से वह जेल में है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ARTO प्रवर्तन ने चलाया अभियान, 158 वाहनों का काटा चालान

संबंधित समाचार