भाजपा उपाध्यक्ष ने ट्रस्ट को सौंपा 51000 ग्राम वजनी चांदी की 5 ईंट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू शनिवार को हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद रामलला के सन्ध्या आरती में शामिल हुए। दिल्ली के राम भक्तों की ओर से ट्रस्ट को 51000 ग्राम वजनी चांदी की 5 ईंट सौंपी। भाजपा …

अयोध्या, अमृत विचार। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू शनिवार को हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद रामलला के सन्ध्या आरती में शामिल हुए। दिल्ली के राम भक्तों की ओर से ट्रस्ट को 51000 ग्राम वजनी चांदी की 5 ईंट सौंपी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि प्रभुराम के जन्म स्थान पर 5 अगस्त को आयोजित भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर देश की राजधानी दिल्ली में काव्य पाठ का आयोजन किया गया था। भूमिपूजन की पूर्व संध्या 4 अगस्त को रामभक्तों की ओर से जगह-जगह भंडारे और सुंदर कांड पाठ आयोजन किया गया।

आयोजन में शामिल राम भक्तों की ओर से चांदी और सहयोग राशि राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई थी। जिसको श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को भेंट किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में दावा किया कि दिल्ली में आयोजित सुंदरकांड पाठ में 68 लाख लोगों ने शिरकत किया।

संबंधित समाचार