Budget 2023 : Kanpur में उद्यमियों के चेहरे पर छाई मुस्कान, बोलें- निवेश के लिए प्रोत्साहित करने वाला बजट
Budget 2023 संसद में बजट सुनकार कानपुर के उद्यमी खुश हुए।
Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में सुनाए गए बजट को सुनकर कानपुर के उद्यमियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। उद्यमियों ने कहा कि निवेश के लिए प्रोत्साहित करने वाला बजट।
कानपुर, अमृत विचार। Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जो बजट संसद में सुनाया गया, उसे सुन कानपुर के उद्यमियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। अर्थ जगत के जानकारों ने भी उद्योग के क्षेत्र के लिए बजट को बेहद बहुउपयोगी माना है। इस बजट को व्यापार की दृष्टि से सुगम व सरल माना जा रहा है। निवेश के लिए लोग आ सकें, इसलिए कर आदि से जुड़े कानून में संशोधन की बात की करें फिर सुविधा बढ़ाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की बात की जाए, इन सभी तरह की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का बजट में भरोसा नजर आया है।
बुधवार को बजट सुनने के लिए जहां मर्चेंट चैंबर और दादानगर कोपे स्टेट में उद्यमियों ने चाय की चुस्कियों के साथ बजट को सुना तो वहीं सीए भवन में चार्टर्ड अकाउंटेंट भी बजट की बारीकियों पर केंद्रित रहे। इसे सुनने के बाद ज्यादातर ने बजट को काफी अच्छा बताया है। इसमें निवेश से लेकर एमएसएमई, एग्रीकल्चर के क्षेत्र में और आम लोगों व नौकरी पेशें वालों को दी गईं कर में छूट आदि को लेकर भी काफी अच्छा बताया गया है।

कानपुर बैटरी एंड लेड एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि एमएसएमई को बजट कम मिला है। बाकी बजट की सभी चीजें अच्छी हैं। ई व्हीकल को सस्ता करना अच्छा फैसला है। होटल कारोबारी श्याम मूलचंदानी ने कहा कि बजट में टेक्स में छूट दी गई है। एमएसएमई को बजट कम मिला है।
आम बजट में मोटा अनाज के प्रोत्साहन के लिए श्री अन्न योजना लाई गई है इससे मोटा अनाज के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और मोटा अनाज खाने से स्वास्थ्य को लाभ होने की जागरूकता व प्रचार से इसके उत्पाद की बिक्री भी बढ़ेगी इससे इसका व्यापार भी बढ़ेगा। इनकम टैक्स के दूसरी स्कीम में 5 लाख से बढ़ाकर 7लाख रु तक सीमा बढ़ाने से पहली स्कीम की तुलना में 15 लाख रु तक वार्षिक इनकम वाले को राहत दी गई है।

कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक खेती व अन्य योजना देने से किसानों को लाभ होगा और इससे भी कृषि उत्पादों के व्यापार को अपरोक्ष रूप से लाभ होगा। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा व इलेक्ट्रिक गाड़ियों में छूट से व्यापार व उद्योग को लाभ होगा। मोबाइल को सस्ता करने से लेकर अन्य राहत से कुल मिलाकर ये बजट मध्यम वर्दमग को राहत देने वाला है।- ज्ञानेश मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष- उप्र खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल
