आम आदमी की क्रय क्षमता बढ़ेगी तो व्यापार एवं उद्योगों को भी मिलेगा बढ़ावा, बजट पर बोले व्यापारी नेता संजय गुप्ता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के इंडिया अवध होटल में बुधवार को बजट चर्चा का आयोजन हुआ। बजट चर्चा में राजधानी के व्यापारी ,उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, महिला व्यापारी और अर्थशास्त्री शामिल हुए तथा सभी ने एक साथ बैठकर बजट का सजीव प्रसारण देखा।

बजट चर्चा में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ₹7लाख  का टैक्स आयकर मुक्त रखने तथा टैक्स स्लैब में परिवर्तन करते हुए दरों  को 5- 10-15 -20% किया जाना ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम है। जो देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा तथा इसके माध्यम से आम जनता की क्रय क्षमता बढ़ेगी, जिससे उत्पादों की मांग और बिक्री बढ़ेगी और उद्योगों के उत्पादो की मांग बढ़ेगी जिससे देश एवं प्रदेश की सरकारों केजीएसटी संग्रह में भी वृद्धि होगी तथा देश का चौमुखी विकास होगा। 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा, बजट में सीधे तौर पर वित्त मंत्री जी ने व्यापारियों को कुछ भी नहीं दिया उन्होंने कहा इस बजट में संगठन को ई कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी, सभी प्रमुख बाजारों हेतु सीसीटीवी कैमरा योजना, व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने की अपेक्षा थी।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने वित्त मंत्री से अनुपूरक बजट में व्यापारियों की सभी मांगों को पूरा करने की मांग की बजट चर्चा में फिक्की के वरिष्ठ सदस्य एलके झुनझुनवाला, एसोचैम के सी ई ओ आर के शरन, वी के गुप्ता, प्रसिद्ध उद्योगपति सुनील बंसल, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिनदर सिंह ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुढ़ निगम, लखनऊ उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, सोलर इकाई के चेयरमैन हिमांशु रस्तोगी, अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, मोहम्मद आदिल, नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, मोहित कपूर, अशोक भाटिया ,उमेश संवाल राजाराम, मीतू रस्तोगी, रीमा अग्रवाल ,चार्टर्ड अकाउंटेंट बीके गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल थे।

ये भी पढ़ें : Budget 2023 : बजट पर पक्ष-विपक्ष की स्थिति...मोदी जी ! करें तो करें क्या..बोलें तो बोलें क्या

संबंधित समाचार