Fatehpur Accident: प्राइवेट बस की टक्कर से भाकियू नेता की मौत, दो घायल, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
Fatehpur Accident फतेहपुर में बस की टक्कर से भाकियू नेता की मौत।
Fatehpur Accident फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस की टक्कर से भाकियू नेता की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
फतेहपुर, अमृत विचार। बिंदकी थाना क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन और अराजनैतिक गुट के खजुहा ब्लॉक उपाध्यक्ष अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर वापस आते समय दरवेशा बाद पेट्रोल पंप के समीप प्राइवेट बस ने जोरदार की टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भाकियू खजुहा ब्लॉक उपाध्यक्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुटके खजुहा ब्लाक उपाध्यक्ष राकेश कुमार अपने साथियों के साथ बाइक द्वारा कोतवाली क्षेत्र के रारी बुजुर्ग गांव एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर वापस आते समय दरवेशा बाद गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट बस ने बाइक पर जोरदार की टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के खजुहा ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश कुमार पासवान उम्र 40 वर्ष पुत्र विजय लाल निवासी ग्राम सरकंडी कोतवाली बिन्दकी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि उसी बाइक में सवार यूनियन के कार्यकर्ता मलखान उम्र 42 वर्ष पुत्र रामदास निवासी ग्राम सरकंडी कोतवाली बिंदकी एवं उसी बाइक में सवार रामजीत उम्र 35 वर्ष पुत्र सियाराम निवासी छोटेलाल पुर कोतवाली बिन्दकी गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और जीवित रहने की आशा पर यूनियन के नेता राकेश कुमार पासवान को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
