ज्यादा मछली खाने से हो सकती है ये बीमारी, यहां जानें क्या कहती है रिसर्च

ज्यादा मछली खाने से हो सकती है ये बीमारी, यहां जानें क्या कहती है रिसर्च

मछली खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। मछली को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स भी माना जाता है। इसे खाने से शरीर में पार्यप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। वहीं मछली में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन डी और कई दूसरे पोषक से भरपूर होता है। लेकिन ज्यादा मछली खाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

ये भी पढे़ं- इन फ्रूट्स को खाने के फौरन बाद न पिएं पानी, आपकी सेहत के लिए हो सकता खतरा

 बता दें मछली में प्रोटीन, हाई कैलरी और फैट भरपूर होता है। जो लोग नॉनवेज खाते हैं उन्हें मछली खाना पसंद होता ही है। मछली खाने के लिए डॉक्टर भी कहते हैं। इसमें ओमेगा -3, फैटी एसिड, विटामिन डी और विटामिन बी 2 भरपूर मात्रा में होता है। बता दें अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के एनआईएच-एएआरपी हाइट और हेल्थ स्टडी  के मुताबिक मछली खाना स्किन कैंसर को न्यौता दे सकता है। 4 लाख 91 हजार 367 लोगों पर हुए रिसर्च में यह बात सामने आई है। 

कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नीति रायजादा के मुताबिक मछली खाने से हर इंसान में मेलेनोमा का लेवल बढ़ता है। इसका कोई सबूत नहीं मिला है। लेकिन दूसरी यह भी सच है कि मछली खाने से स्किन कैंसर का खतरा बन जाता है। यह वातावरण मौसम, मछली का टाइप और पकाने का तरीका निर्भर करता है।

डॉक्टरों के मुताबिक स्टीम वाली मछली खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन तली हुई मछली खाने से कई नुकसान भी साबित हो सकते हैं। तेल में मछली फ्राई करने से उसके अंदर पाई जाने वाली ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में आपको एक काम जरूर करना चाहिए वह यह कि हर रोज मछली खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर यह भी मानते हैं कि सप्ताह में 1 बार ही मछली खाना चाहिए। इससे ज्यादा आपकी स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। 

जानें मछली खाने के नुकसान
मछली एक सी फूड है
बता दें मछली एक सी फूड है। इसे खाने से पहले अच्छे से चेक कीजिए कि वह ठीक तो हैय। नहीं तो इसे ज्यादा खाने से खुजली, लाल दाग, एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। 

पीसीबी लेवल बढ़ता है
बता दें मछली खाने से शरीर में पीसीबी का लेवल बढ़ता है। पीसीबी का लेवल बढ़ने से यह दिमाग पर बुरा असर करता है। यह भूलने की बीमारी का खतरा भी बढ़ा सकता है। 

मछली की तासीर गर्म होती है
बता दें मछली एक सी-फूड है, लेकिन इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। अगर इसे अधिक मात्रा में खाया गया तो यह आपके स्किन के बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। 

प्रेग्नेंसी में मछला खाना करें अवोइड 
प्रेग्नेंसी में मछली खाने के लिए मना किया जाता है। प्रेग्नेंसी में ज्यादा मछली खाने से गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है। 

ये भी पढे़ं- Long Covid: आहार से नियंत्रित होते हैं लक्षण, क्या बताते हैं साक्ष्य

 

ताजा समाचार