काशीपुरः अब महिला स्वयं सहायता समूह वसूलेगा यूजर चार्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नगर निगम की ओर से बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मेयर ऊषा चौधरी व एमएनए विवेक राय की अध्यक्षता में दो बिन्दुओं को बोर्ड के सदस्यों के समक्ष रखा गया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यूजर चार्ज वसूलने, गजट नोटिफिकेशन में संशोधन व अन्य पर विचार विमर्श किया गया। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि बैठक में रखे गए बिन्दुओं में से अब नगर निगम में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यूजर चार्ज घर-घर जाकर वसूला जाएगा।

इसके अलावा समूह के कर्मियों से नगर निगम की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। साथ ही गीले व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए समूह के कर्मी लोगों को जागरूक करने का कार्य भी करेंगे। 

वहीं, कूड़ा एकत्र करने व वार्डों में सफाई व्यवस्था रखने वाले कर्मियों का फीडबैक भी इनके माध्यम से लिया जाएगा। बताया कि गजट नोटिफिकेशन वर्ष 2011 में संशोधन करते हुए दुकानों के स्थानातंरण की नई पॉलिसी लागू की जाएगी। साथ ही अन्य कार्यों को भी निगम के नियमानुसार परिवर्तित किया जाएगा। 

बताया कि बैठक में जनगणना सूची में पिछले वर्ग की आहिरिया जनजाति को सूची में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने, सरकारी कार्य के लिए प्रयुक्त हो रहे 24 साल पुराने वाहन को हटा नया वाहन लेने व एमएनए आवास का पुनर्निर्माण किए जाने पर भी सहमति बनी। बैठक में एसएनए विनोद शाह, यशवीर सिंह राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश