बरेली : फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी से शिकायत 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। थाना कैंट निवासी युवक ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि उसने मोटर साइकिल फाइनेंस पर ली थी। युवक ने पैसे एजेंट के बताए बैंक के खाते में डाल दिए। लेकिन वह पैसे एजेंट द्वारा कंपनी में जमा नहीं किए गए। शुक्रवार को युवक एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से एजेंट के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की मांग की है।

क्या है मामला?
थाना कैंट के रहने वाले तारेश्वार प्रसाद ने बताया कि उसने श्री ओम होंडा एजेंसी के माध्यम से बाइक फाइनेंस करवाई थी। जिसके लिए श्री राम फाइनेंस कंपनी के एजेंट प्रशांत कुमार को 30,000 रुपए दिए और बाकी ईएमआई एजेंट के बताए बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से डाल दिए। यह पैसे एजेंट द्वारा कंपनी में जमा नहीं किए गए। शुक्रवार को तारेश्वर ने एसएसपी से एजेंट के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली : बंद पड़े घर में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly: चलान का मैसेज आया तो पैरो तले खिसकी जमीन, कोई और इस्तेमाल कर रहा था नंबर प्लेट
पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय