हमीरपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोलें- स्वामी प्रसाद धार्मिक ग्रंथ का कर रहे अपमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद हमीरपुर पहुंचें।

हमीरपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद धार्मिक ग्रंथ का अपमान कर रहे। उन्होंने सपा प्रमुख के इशारे पर अपमान करने का आरोप लगाया।

हमीरपुर, अमृत विचार। प्रदेश के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार ने मछुवारों के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य अधर्मी हैं। वह सपा प्रमुख के इशारे पर धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस का अपमान कर रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में समाजहित की बात करने वाली यह सरकार है। निषाद समाज का बराबर उत्थान हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारें निषाद समाज का वोट लेकर भ्रमित करतीं रहीं अब निषाद समाज के विकास का सही समय आया है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अधर्मी है, अखिलेश यादव की शह पर धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस का अपमान करते हैं। ताकि वह चर्चा में आएं और सपा में उनका प्रमोशन हो सके।

संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को पानी के माध्यम से धनवान बनाया जाएगा। इसके लिए नई नई तकनीकी विकसित की जा रही हैं। निषाद राज वोट योजना लागू की जा रही है। मछुवा कल्याण कोष स्थापित किया गया है। इसमें मछुवारों के गरीब बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। दुर्घटना बीमा योजना संचालित है जिसका मछुवारा लाभ उठा रहे हैं। मछुवा क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसमें बैंक का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर कमेटी गठित की जाएगी।

संबंधित समाचार