CM पिनाराई विजयन ने MBIFL 2023 का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यहां ‘मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स (एमबीआईएफएल 2023)’ के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि आधुनिक सॉफ्टवेयर की बदौलत साहित्यिक क्लासिक्स को भी उंगलियों के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। विजयन ने व्यक्तित्व और सत्रों की विशेषता के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ‘मातृभूमि अजचपथिप्पु’ (साप्ताहिक) अखबार ने कैसे नागरिकों की स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी और केरल के सामाजिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- आठ फरवरी से होगी भारतीय मूल की चित्रकार अमृता शेरगिल की याद में कार्यक्रमों की शुरुआत

उन्होंने एमबीआईएफएल के चौथे संस्करण की मेजबानी कर रहे कनककुन्नु पैलेस मैदान में निशागांधी सभागार में आयोजित समारोह में कहा,“इसके बाद, पब्लिशिंग हाउस प्रिंट में विभिन्न प्रकाशनों के साथ आने लगा और बाद में एफएम रेडियो, टेलीविजन चैनल और ऑनलाइन पोर्टल जैसे मीडिया प्रयासों की झड़ी लग गई।” ‘मातृभूमि अजचपथिप्पु’ (साप्ताहिक) अखबार को प्रकाशित हुए 90 साल पूरे हो गए हैं। य़ह साप्ताहिक अखबार मलयालम भाषा में प्रकाशित होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साहित्य की बात आती है तो ‘मातृभूमि’ अखबार ने केरल और बाकी दुनिया के बीच सेतु का काम किया है। विजयन ने याद किया कि 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में केरल के ग्रामीण पुस्तकालय प्रभावी रूप से ज्ञान के प्रकाशस्तंभ थे, जो अंधविश्वासों को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने की सुविधा प्रदान करते थे। उन्होंने कहा, “दुख की बात है कि आज हम इस तरह की कुरीतियों को समाज में वापस लाने के प्रयासों को देखते हैं। तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और इतिहास को गलत तरीके से फिर से लिखने के काम हो रहे हैं। लेकिन सत्य का मूल्य होता है। मुझे यकीन है कि एमबीआईएफएल जैसे त्यौहार सद्गुणों को बनाए रखने और बुराइयों से लड़ने में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे।” इस समारोह का समापन पांच फरवरी को गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई के समापन सत्र को संबोधित करने के साथ होगा। 

इस कार्यक्रम के दौरान, ‘मातृभूमि’ की निदेशक (व्यवसाय) मयूरा एम.एस, अध्यक्ष श्रेयम्स कुमार, मुख्य संरक्षक चंद्रन, संयुक्त प्रबंध निदेशक पी.वी. निधिश, महोत्सव के संरक्षक और महोत्सव निदेशक देविका एम.एस. उपस्थित रहीं। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता तंजानिया-ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरना और मैन बुकर पुरस्कार विजेता श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका भी शामिल हुए। मातृभूमि के प्रबंध निदेशक एम.वी. श्रेयम्स कुमार ने 250 से अधिक सत्रों में पांच सौ से अधिक वक्ताओं के साथ एमबीएफआईएल 2023 को ‘पिछले संस्करणों की तुलना में बेहतर’ बताया। 

यह भी पढ़ें- वो तस्वीर जिसे देखकर सुमित्रानंदन पंत ने दिया अपने बालों को विशेष रूप