Breaking News: गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से Rape और हत्या के दोषी को फांसी की सजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद,अमृत विचार। जिले में अदालत का एक फैसला नजीर बन गया है। पुलिस की तगड़ी पैरवी के चलते कोर्ट ने चार साल की मासूम को अगवा कर रेप करने और फिर उसकी हत्या करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। सूत्रों के अनुसार सोनू नाम के बीस वर्षीय युवक ने चार साल की मासूम को अगवा कर पार्क में ले जाकर उसका रेप किया। बाद में पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मय सबूत केवल 48 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी। अदालत की तरफ से पूरे मामले में 56 दिन में फैसला सुना दिया गया,जिसमें दोषी को फांसी की सजा सुनाई गयी है।   

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: बहराइच में ई-रिक्शा चालक ने किराया मांगा तो पीटा, मोबाइल छीनकर हुआ फरार  

संबंधित समाचार