Kanpur में नहीं रूक रहा सरकारी जमीनों पर कब्जा का मामला, भूमाफियाओं ने चकेरी में नगर निगम की भूमि पर फिर किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के चकेरी में भूमाफियाओं ने नगर निगम की जमीन पर किया कब्जा।

कानपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जा का मामला नहीं रूक रहा। भूमाफियाओं ने चकेरी में नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया। नगर आयुक्त से शिकायत के बाद भी नगर निगम अपनी जमीन खाली नहीं करा सका।

कानपुर, अमृत विचार। सरकारी विभागों की अरबों की जमीन पर भूमाफिया कब्जा करके बैठे हैं और विभाग के अधिकारियों को इसका पता तक नहीं हैं। जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन कई महीनों से विभागों से भूमि का ब्योरा मांग रहा है। कई विभागों ने कब्जे वाली जमीन का रिकार्ड सौंप दिया है लेकिन नगर निगम अब तक अपनी जमीन की जानकारी नहीं दे सका है। इसकी बड़ी वजह लापरवाही है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने हर विभाग से कब्जा हुई जमीनों की डिटेल मांगा था। इनमें से नगर निगम को छोड़कर शेष विभागों ने प्रशासन को सूची सौंप दी । आंकड़े बताते हैं कि कुल कब्जे 45.4571 हेक्टेयर जमीन में से 27.838 हेक्टेयर तो सिर्फ सिंचाई विभाग की है। विभाग की लापरवाही से कब्जेदारों के हौंसले बुलंद हो गए हैं।

हाल ही में चकेरी क्षेत्र के सतेंद्र कुमार यादव ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र भेज कर अवगत कराया है कि ग्राम मवइया निवासी एक व्यक्ति ने नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर लिया है। बताया आराजी संख्या 281 नगर निगम की भूमि है, लेकिन इस पर दबंग ने जबरिया कब्जा करके रास्ता बना लिया है।

भू-माफिया सेल पर शिकायत

वहीं, सरकारी जमीनों को खाली कराने और भू-माफिया पर अंकुश लगाने के लिए भू-माफिया सेल बनाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार पोर्टल पर भी दबंग की लगातार शिकायतें की गईं, जिसका निस्तारण नहीं किया गया। अधिकारियों का दावा है यहां पर आने वाली शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निवारण कर दिया जाता है।

संबंधित समाचार