Fatehpur Murder : स्कूली बस चालक की पीट-पीट कर हत्या, रास्ते को लेकर पड़ोसियों से हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur Murder फतेहपुर में बस चालक की हत्या से मचा हड़कंप।

Fatehpur Murder फतेहपुर में हत्यारों ने स्कूली बस चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रास्ते को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

फतेहपुर, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते हाता में अलाव ताप रहे स्कूली बस चालक की लाठी ड़ंडों से पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। जानकारी मिलते उसका भाई बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने  उसे भी दौड़ा लिया। उसने घर में घुस कर जान बचाई। परिवारीजनों द्वारा हरदों अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। 

मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव का है। रज्जन उर्फ राजेंद्र तिवारी (50)एक स्कूल की बस का चालक था। बीती रात स्कूल बस गांव किनारे खड़ी करके रोजाना की तरह अपने हाता में अलाव तापने के लिए पहुंचा था। तभी रास्ते के विवाद को लेकर खुन्नस खाए उसके पड़ोसी शिव लखन त्रिपाठी व उसका भाई लखन त्रिपाठी लाठी डंड़े लेकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए रज्जन को पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया।

चीख पुकार सुनकर रज्जन का भाई  विमलेश बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने उसे भी दौड़ा कर दरवाजे तक ले लाए, उसने घर में घुस कर जान बचाई। कुछ देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी तो दबंग भाग निकले। बस चालक को मरणासन्न हालत में नजदीकी अस्पताल हरदों ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले में सीओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विमलेश तिवारी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि गांव के ही शिव लखन त्रिपाठी व उसके भाई लखन त्रिपाठी ने लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी है। अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश है।

संबंधित समाचार