रामपुर : अखिलेश बोले- आजम खान पर सब झूठे मुकदमे लगे, पुलिस प्रशासन BJP के इशारे पर कर रहा काम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। आजम खान पर सब झूठे मुकदमे लगे हैं, अगर पुलिस के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन जाएंगे उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे?

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ना जाने कितनी संस्थाओं का पैसा अपने सबसे प्रिय उद्योगपति को लगा दिया। आज कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। क्या अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा?

अखिलेश यादव ने कहा, जब से BJP की सरकार आई है। अन्याय लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन BJP के इशारे पर काम कर रहा है, कई जगहों पर उनका कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। मेरे एक पूर्व प्रत्याशी को कल रात पुलिस पकड़ कर ले गई और अब कोई फोन नहीं उठा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि LIC, SBI में जो जनता का पैसा है उसे आपने अपने पसंदीदा उद्योगपति को दे दिया, क्या आरोपियों पर कार्रवाई होगी? आम लोगों का पैसा चला गया और सरकार कहती है कि हम निवेश लाएंगे।

समाजवादी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमे लगे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी ने जो नई परंपरा चलाई है यह लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। लोकतंत्र में यह स्वस्थ व्यवहार नहीं है कि आप अपने पॉलिटिकल लोगों पर झूठे मुकदमे लगाएं।

 



रामपुर में पुलिस ने लोगों को वोट डालने के लिए निकलने नहीं दिया, क्या लोकतंत्र में ऐसे चुनाव होता है?" भाजपा से जनता बहुत निराश है। यह बजट सरकार का विदाई बजट था। इसके बाद सरकार की विदाई तय है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा? भाजपा जनता को धोखा दे रही है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : अखिलेश बोले- आम जनता का पैसा डूबा, सरकार कहती है 'हम निवेश लाएंगे' 

संबंधित समाचार