मुरादाबाद : अखिलेश बोले- आम जनता का पैसा डूबा, सरकार कहती है 'हम निवेश लाएंगे' 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

'आजम खां पर सब झूठे मुकदमे लगे, पुलिस प्रशासन BJP के इशारे पर कर रहा काम' 

मुरादाबाद। शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अन्याय चरम पर है। आम जनता का पैसा डूबा है। सरकार कहती है 'हम निवेश लाएंगे'। उन्होंने कन्नौज का उदाहरण देते हुए कहा कि एक हत्या के बाद कन्नौज का प्रशासन भाजपा का पदाधिकारी बनकर काम कर रहा है। आरोप लगाए कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। मेरे एक पूर्व प्रत्याशी को कल रात पुलिस पकड़ कर ले गई और अब कोई फोन नहीं उठा रहा है। 

 उन्होंने कहा कि रामपुर में आजम खां पर सारे झूठे मुकदमे लगे हैं। अधिकारियों ने ही रामपुर में उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लोगों को वोट डालने नहीं दिया। एमएलसी चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बीमारी से सभी सीटें जीती हैं। 

अखिलेश

अखिलेश ने कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि LIC, SBI में जो जनता का पैसा है उसे आपने अपने पसंदीदा उद्योगपति को दे दिया, क्या आरोपियों पर कार्रवाई होगी? आम लोगों का पैसा चला गया और सरकार कहती है कि हम निवेश लाएंगे। 

 

समाजवादी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमे लगे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी ने जो नई परंपरा चलाई है यह लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। लोकतंत्र में यह स्वस्थ व्यवहार नहीं है कि आप अपने पॉलिटिकल लोगों पर झूठे मुकदमे लगाएं।


रामपुर में पुलिस ने लोगों को वोट डालने के लिए निकलने नहीं दिया, क्या लोकतंत्र में ऐसे चुनाव होता है?" भाजपा से जनता बहुत निराश है। यह बजट सरकार का विदाई बजट था। इसके बाद सरकार की विदाई तय है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा? भाजपा जनता को धोखा दे रही है।



ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, विरोध में लोगों ने लगाया जाम

 

संबंधित समाचार