Bareilly News : IIA की 35वीं वार्षिक आम सभा में बरेली को मिला ‘बेस्ट चैप्टर अवार्ड’, दो उद्यमी भी सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली के दो उद्यमियों को भी किया गया सम्मानित, 35वीं वार्षिक आम सभा में राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं वार्षिक आम सभा में बरेली चैप्टर को 'बेस्ट चैप्टर अवार्ड' से नवाजा गया है। साथ ही बरेली के 2 उद्यमी भी सम्मानित हुए हैं।

बरेली, अमृत विचार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं वार्षिक आम सभा में आईआईए बरेली चैप्टर को ‘बेस्ट चैप्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए दिनेश गोयल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बरेली चैप्टर को उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों और उद्योग हित में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशेष पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए।

बरेली चैप्टर को मिला यह सम्मान वर्ष भर उद्यमियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने, उनके समाधान के लिए समन्वय, सदस्यता विस्तार, जागरुकता कार्यक्रमों, औद्योगिक संवाद और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया। चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने सम्मान को पूरी टीम की मेहनत और एकजुटता का परिणाम बताया। कहा कि यह सम्मान भविष्य में उद्योग हित में और अधिक प्रभावी ढंग से काम करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल, राष्ट्रीय सचिव मयूर धीरवानी, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, तनुज भसीन, आईवाईसी कैप्टन आदित्य प्रकाश अग्रवाल, सलिल बंसल, तुषार गोयल, समर्थ अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल और राजेंद्र अरोरा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

बरेली के दो उद्यमी भी सम्मानित
वार्षिक आम सभा में बंसल बायोमास के सलिल बंसल और एनपी एग्रो इंडिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के आशीष गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद, नेटवर्किंग लंच और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें - Budaun News : शिकायत के निस्तारण में प्रदेश में पहले नंबर पर रहा जिला बदायूं

संबंधित समाचार