Rampur News : 15 लाख की 3 किलो अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार और हथियार बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

थाना भोट पुलिस ने की कार्रवाई, एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद

रामपुर की भोट पुलिस और एसओजी ने 15 लाख रुपये कीमत की 3 किलो अफीम के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक स्कॉर्पियो भी बरामद हुई है।

रामपुर, अमृत विचार। थाना भोट पुलिस व एसओजी रामपुर की संयुक्त टीम ने करीब 15 लाख की कीमत की तीन किग्रा. अफीम के साथ छह आरोपियों को दबोचा है। पुलिस टीम ने उन्हें एक स्कॉर्पियो गाड़ी से गिरफ्तार किया है। गाड़ी का इस्तेमाल अफीम को सप्लाई में करते थे।  

थाना भोट पुलिस व एसओजी टीम ने गगनदीप सिंह निवासी विसारत नगर कस्बा थाना बिलासपुर रामपुर, सर्वजीत सिंह निवासी बिलासपुर, किशनदीप सिंह निवासी ग्राम खूटांखेडा थाना भोट रामपुर, प्रभजोत सिंह निवासी मोहल्ला शांति कॉलोनी प्रीत विहार रुद्रपुर उधमसिंह नगर, दीपक शर्मा निवासी शिवनगर थाना कैम्प रुद्रपुर उधमसिंह नगर व वैभव कुमार निवासी ग्राम नगलिया खुर्द थाना बिलासपुर रामपुर को लाला वाला बाग मार्ग नई कॉलोनी की तरफ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से 3 किग्रा. अफीम बरामद की, इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इसके अलावा 9,670 रुपये नगद, एक तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस व 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि स्कॉर्पियो गाडी सीज की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोट पर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी गगनदीप सिंह पर पहले भी बिलासपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार थाना भोट, उप निरीक्षक दीपक मलिक एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार थाना भोट, निरीक्षक कार्तिक सहरावत थाना भोट सहित थाना भोट व एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - Rampur News : खजुरिया कलां गांव में तीन वर्षीय मासूम में जापानी बुखार की पुष्टि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री