अफगानिस्तान के खिलाफ BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, वैभव-ईशान पर सबकी नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन पर सबकी नजरें रहेंगी।
दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को होने वाले मुकाबले के लिए BCCI ने टीम का ऐलान किया है। बता दें कि इस सीरीज की अगुवाई ACB कर रहा है जिसे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर से दोनों टीमों के बीच खेला जायेगा। इस टीम की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में सौपी गई है जबकि उनके अलावा 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है।
जसप्रीत बुमराह भी शामिल
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया लेकिन उनका चयन फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर करेगा। चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम के समान ही टीम का चयन किया है।
सितंबर में टीम खेलेगी मुकालबा
अफगानिस्तान की 'मेजबानी' में भारत के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है।
ACB करेगी मेजबानी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की मेजबानी में होने वाली इस श्रृंखला के लिए इन तीनों की उपलब्धता भी फिटनेस पर निर्भर करेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है जो इस महीने के अंत में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।
बुमराह का कमबैक
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद टीम से बाहर हुए बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है। चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में भी नहीं खेल सके थे।
ये रही टीम इंडिया
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा। बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का चयन फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर।
