Budaun News : शिकायत के निस्तारण में प्रदेश में पहले नंबर पर रहा जिला बदायूं
पुलिस ने संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का लिया संकल्प
जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में बदायूं पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
बदायूं, अमृत विचार। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बदायूं पुलिस को एक बार फिर उपलब्धि हासिल हुई है। जिले को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। जिले को 135 में से शतप्रतिशत अंक प्राप्त हुए। एसएसपी अंकिता शर्मा ने टीम को बधाई और इसी तरह के काम में निरंतरता बरतने को कहा।
आईजीआरएस मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। शासन स्तर से पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण का हर महीने मूल्यांकन किया जाता है। शासन की ओर से अगस्त महीने के मामलों का निस्तारण किया गया। संदर्भों की मार्किंग व अग्रसारण, डिफॉल्टर संदर्भ, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों द्वारा श्रेणीकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय के श्रेणीकरण, रैंडम श्रेणीकरण, उच्चाधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई, जनता दर्शन फीडिंग, प्रोफाइल अपडेशन और अधिकारी द्वारा फील्ड विजिट में पूरे अंक मिले।
इस तरह जिला बदायूं ने प्रदेश के 75 जिलों में पहला स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा जिले के 22 थानों में से 15 थानों को भी प्रदेश में पहला स्थान मिला। एसएसपी ने आईजीआरएस के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, आईजीआरएस प्रभारी अशोक कुमार कंबोज और पूरी यूनिट के कार्य की सराहना की। पुलिस द्वारा जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
ये भी पढ़ें - Budaun News : खाना खाने ढाबे पर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
