यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का 'डर्टी सीक्रेट' : सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता ने खोला राज

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह (Senior Advocate Indira Jaising) ने बड़ा खुलासा किया है। उनके सनसनीखेज दावे से न्यायपालिका का एक काला रहस्य यानी डर्टी सीक्रेट लोगों के सामने आया है। कुछ महिला जज भी मजबूर हो सकती हैं यह आम लोगों ने जाना है। इंदिरा जयसिंह माई विजन ऑफ इंडिया: 2047 ए.डी.' विषय पर आयोजित 28वें डी.एस. बोरकर मेमोरियल व्याख्यान में बोल रहीं थीं।

 

वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने साफ तौर पर कहा है कि न्यायपालिका में महिला जजों का यौन उत्पीड़न एक डर्टी सीक्रेट है, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कोई इसके बारे में बोलना नहीं चाहता है। उन्होंने अपने इस कथन के साथ ही सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पर उंगली उठा दी है।

उन्होंने बताया कि उनके लंबे करियर के दौरान उनसे कई महिला जजों ने अपने सहयोगियों की शिकायत की है, जिसमें महिला जजों ने बताया है कि  पुरुष सहयोगियों ने उनका यौन शोषण किया । एक महिला जज ने मना किया तो उसकी नौकरी चली गई। उन्होंने ऐसी कई महिला जजों का अदालतों में प्रतिनिधित्व भी किया है। इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने अपनी किताब में लिखा था कि यौन उत्पीड़न भारतीय न्यायपालिका का एक ऐसा 'गंदा राज़' है। जिस पर कोई बात नहीं करना चाहता।

न्यायपालिका में चौंकाने वाली प्रथा का किया खुलासा

उन्होंने एक चौंकाने वाली प्रथा की भी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि जब कोई हाई कोर्ट का जज रिटायर होता है, तो जिला अदालतों की महिला जजों को एक ही रंग की साड़ी पहनने और कतार में खड़े होने को कहा जाता है, इतना ही नहीं डाइनिंग रूम की तरफ जाने वाले पुरुष जजों पर फूल भी महिला जजों को बरसाना होता है।

महिला जज ने नहीं किया डांस तो चली गई नौकरी

वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि एक जिला अदालत की महिला जज ने अपने बारे में उन्हें जानकारी दी, महिला जज ने कहा कि एक सीनियर जज ने उन्हें अपनी 25वीं शादी की सालगिरह की पार्टी में बुलाकर 'आइटम नंबर' पर डांस करने को कहा था। जब महिला जज ने इसका विरोध किया, तो उन्हें अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ गई थी। 

यह भी पढ़ेंः Sitapur News: पत्नी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, घंटों समझाने के बाद पुलिस ने ऐसे बचाई जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री