रुद्रपुरः दस माह से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रदेश में गैंगस्टर एवं वांछित अपराधियों की धर पकड़ की कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने दस माह से फरार चल रहे एक इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया।

सीओ एसटीएफ सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि जिले में 25 हजार के इनामी बदमाशों की धरपकड़ को लेकर एसटीएफ अहम भूमिका निभा रही है। शुक्रवार की देर शाम एसटीएफ को सूचना मिली कि गो तस्कर जाकिर निवासी ग्राम गोदी थाना खजुरिया रामपुर यूपी को रुद्रपुर कोतवाली इलाके में देखा गया है। 

सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने दंबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। बताया कि जाकिर पर थाना किच्छा में वर्ष 2022 को उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार चल रहा था। जिस पर एसएसपी ने इनाम घोषित किया था। 

सीओ एसटीएफ ने बताया कि गो तस्कर की गिरफ्तारी में मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह व आरक्षी गुरवंत सिंह की अहम भूमिका रही। एसटीएफ ने आरोपी को थाना किच्छा पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां से पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म